शामली (ब्यूरो)। गांव मुंडेट में हिंदू युवा वाहिनी ने आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने के लिए सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में सर्वसमाज के लोगों को एक साथ बैठाकर भोजन कराया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुंडेट कला स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर दो और शिवमंदिर में किया गया। संस्था के सभी पदाधिकारियों ने सहभोज कराते हुए गरीब वर्ग के लोगों का आशीर्वाद लिया। जिला प्रभारी बिट्टू कुमार ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करने से समाज में जाति का भेदभाव समाप्त होगा। वहीं लोगों में आपसी भाईचारा भी बढ़ेगा। इससे संबंध मधुर बनेंगे। इस दौरान यशवीर सिंह, बृजबीर, देवेंद्र खैवाल, कमलदीप, नीरज कुमार, विकास संगल, वरुण आदि मौजूद रहे।