कैराना। गांव पावटीकलां निवासी रामभज सिंह (पूर्व प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज लखवाड़, देहरादून) मंगलवार की सुबह कोतवाली पहुंचे और कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुनील दत्त को 21 सौ रुपये की धनराशि शहीद अंकित तोमर के परिवार के लिए सहायतार्थ दी। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी का कहना है कि यह धनराशि जल्द ही शहीद अंकित के परिवार को ससम्मान दी जाएगी।