जलालाबाद।
भारतीय जनता पार्टी की हिमाचल प्रदेश और गुजरात में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी जश्न मनाया।
सोमवार दोपहर बाद कस्बा जलालाबाद के मोती बाजार, कटहरा बाजार, हलवाई हट्टा, नया बाजार, पाल मार्केट आदि स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। इस दौरान सुशील सैनी उर्फ मोदी, सुशील सैनी, सचिन कुमार, राहुल कुमार, कृष्णपाल, पप्पू और शेखर उपाध्याय आदि मौजूद रहे। वहीं, कार्यकर्ताओं ने कस्बे में मोटर साइकिल रैली निकाली और जमकर आतिशबाजी की। नगर पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे डॉ. धर्मवीर पाल के आवास पाल धर्मशाला से युवाओं ने बाइक रैली निकाली। मौके पर नरेश आचार्य, चक्रेश चौहान, बोबी शर्मा, अशोक कोरी, सचिन पाल, शिवकुमार प्रजापति, अरविंद कुमार, राहुल कुमार और सुनील पाल आदि शामिल रहे।