शामली/बाबरी।
शहीद उधम सिंह स्टेडियम चल रहे खेल में दो दिवसीय जनपद मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता में बंतीखेड़ा की कबड्डी टीम ने बाजी मार ली। विद्यालय में पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। शहीद उधम सिंह स्टेडियम में सोमवार को कबड्डी का मैच हुआ। इसमें बाबरी क्षेत्र के बंतीखेडा की कबड्डी टीम की बालिकाओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए शामली की टीम को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त कर लिया। इसके अलावा जूनियर प्रतियोगिता में बंतीखेड़ा के बालक मनीष कुमार ने छह सौ मीटर दौड़ में उत्तम प्रदर्शन करते हुए सभी खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी बनतीखेड़ा की छात्राओं ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सोमवार को सभी विजेता खिलाड़ियों का स्कूल में पहुंचने पर अभिभावकों एवं स्कूल के समस्त स्टाफ ने खिलाड़ियों का सम्मान किया तथा खिलाड़ियों को इसके अतिरिक्त प्रधानध्यापक उपेंद्र कुमार ने खेलने के गुर बताए। इस अवसर पर मौजूद मास्टर शिवकरण, नरेंद्र पहलवान, संदीप, कमल, विजेता, कपिल आदि मौजूद रहे। अलावा ग्रामीण व स्कूल स्टाफ रहा।