शामली। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय की ओर से जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें जनपद के 158 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
मंगलवार को प्रतियोगिता का आयोजन माजरा रोड स्थित पिंटू व्यायामशाला में हुआ। शुभारंभ अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी पिंटू ने किया। प्रतियोगिता में जनपद के 158 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें 76 छात्र और 82 छात्राएं रही। जिसमें सभी ने अलग-अलग भारवर्ग में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। जिसमें सबसे अधिक भार वर्ग में रेखा ने 56 किग्रा में प्रथम और जाकिर ने 56 किग्रा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही जिला वुशू उपाध्यक्ष अमीर आलम ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान वुशू कोच रुकसाना बेगम, संजीव कुमार कबड्डी, प्रदीप कुमार कुश्ती, एथलेटिक्स कोच धर्मेंद्र लाल प्रताप, मनीष शर्मा आदि मौजूद रहे।
विजेता खिलाड़ियों की सूची
बालक वर्ग
भार-------प्रथम -------------द्वितीय--------------------तृतीय
28 -------तुषार ----------- निखिल------------------अर्जुन
32----- ---हर्ष ----------------अक्षित------------------ऋतिक
36-----वेदांश यादव------------वैभव------------------आर्यन
40------पुरुषोत्तम -------------शिवम---------------आदित्य
44-------मोहित---------------हर्षित---------------सोएब
48------मोहित कुमार---------मोइन ------------सावेज
52-------अंशुमन बालियान------अनिकेत-----------समीर
56------- जाकिर-----------------मोहित-------------पर्व
बालिका वर्ग
28------सृष्टि----------------काजल----------------आंचल
32-----पूर्वी------------------अंशुल---------------नैना
36-----काजल---------------प्रिया-------------वंशिका
40------प्राची-------------सुमन--------------नेहा
42-------अंजलि-----------गुनगुन------------आकांशा
44-------सोनम------------मीनू-------------सरिता
52-------रुपा--------------मधु-----------------अंजू
56------रेखा--------------रिया----------------राधिका