शामली (ब्यूरो)। लांक निवासी संजय अपनी पत्नी मुकेश और साल के बेटे आदित्य के साथ शामली आ रहा था। काबड़ौत पुल के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें तीनों घायल हो गए। सूचना पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को सरकारी अस्पताल में भिजवाया। गंभीर हालत के चलते तीनों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, गांव बंतीखेडा निवासी 11 साल की बालिका नीशू अपनी मां के साथ शामली किसी काम से आई थी। वर्मा मार्केट के सामने एक कार का पहिया उसके पैर पर चढ़ गया। जिसमें वह घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।