फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करो योग रहो निरोग के प्रति ग्रामीणों को किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की ओर से आयोजित पांच दिवसीय योग शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। जिसमें सभी ग्रामीणों को विभिन्न आसनों का अभ्यास कराते हुए स्वस्थ रहने के लिए करो योग रहो निरोग का नारा देते हुए नियमित योग करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

गांव मोर माजरा स्थित में चल रहा पांच दिवसीय योग शिविर का आरोग्य हवन के साथ शिविर का समापन हो गया। सभी ग्रामीणों ने मंत्रों के साथ आहुति देते हुए हवन समाप्त कराया। शिविर में योग प्रशिक्षक नरेंद्र सिंह ने सभी ग्रामीणों को हर दिन की भांति कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, दंड बैठक, सूर्य नमस्कार, मुंडकासन, वक्रासन, चक्रासन, जोड़ों के दर्द के लिए भुजंगासन व बच्चों की लंबाई के लिए ताड़ासन आदि का महत्व समझाया। उन्होंने सभी ग्रामीणों से जीवन में स्वस्थ रहने के लिए करो योग रहो निरोग का नारा देते हुए सभी को नियमित योग करने के लिए जागरूक किया। बताया कि अगला शिविर थानाभवन क्षेत्र के गांव तितारसी स्थित अमरपाल सिंह के घेर में आयोजित होगा। इस दौरान जय सिंह, घसीटू, सोमपाल, कृष्णपाल, अशोक, मोनू, सुनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें