फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क का निर्माण न होने पर लोगों में गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
निकाय चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी
विज्ञापन

झिंझाना।
क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण होने से खफा वार्ड चार के लोगों ने निकाय चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है। इस संबंध में लोगों ने एसडीएम ऊन को पत्र भेजकर सड़क का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत झिंझाना के वार्ड चार स्थित मोहल्ला तलाही में सड़क काफी समय से टूटी हुई है। इस बारे में नगर पंचायत अधिकारियों और जनप्रतिनिधि से पूर्व में कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन सड़क का निर्माण नहीं हुआ। इस क्षेत्र में रहने वाले डॉक्टर तिरथपाल सिंह पंवार, नरेश शर्मा, प्रेमचंद बंसल, प्रवीण बंसल, अमीर अहमद, सतीश दीपक शर्मा और डाक्टर शिवम शर्मा आदि का कहना है कि एसडीएम से भी लिखित शिकायत की गईं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इस कारण अब उन लोगों ने निकाय चुनाव के बहिष्कार का निर्णय लिया है। उधर, एसडीएम ऊन का कहना है कि आचार संहिता लगी हुई है, जिस कारण सड़क नहीं बनवाई जा सकती है। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद सड़क का निर्माण प्रमुखता से करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें