तीन परिवारों का हुआ मिलन
शामली। परिवार परामर्श केंद्र की एक बैठक एसपी कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में महिला सेल प्रभारी एसआई अंजू तथा एच्छिक ब्यूरो की सदस्यगण रीना गौतम, इशरत जहां, राजेंद्र गोयल, ईश्वर दयाल के परिवार के लोगों से बात की। इस दौरान दस मामले में बैठक में रखे गए, जिनमें से तीन परिवारों के बीच समझौता हो गया।