फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर जाम में फंसी प्रमुख सचिव की कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (ब्यूरो)। रूट डायवर्जन के बाद पानीपत और करनाल की तरफ से भारी वाहनों को वाया कैराना होते हुए कांधला से मेरठ की तरफ निकाला जा रहा है। वाहनों की अधिकता के कारण पर कांधला में रोजाना ही ट्रैफिक जाम लगने लगा है। रविवार की दोपहर को भी दिल्ली-सहारनपुर हाईवे और कस्बे के मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक जाम हो गया। इस दौरान बागपत से सहारनपुर की तरफ जा रहे उत्तर प्रदेश सरकार के एक प्रमुख सचिव की कार भी जाम में फंस गई। एंबुलेंस और अन्य वाहन भी फंसे थे। जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली तो अधिकारियों ने प्रमुख सचिव के वाहन को बुढ़ाना मार्ग की तरफ से निकालते हुए रवाना किया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक प्रमुख सचिव कांधला-दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें