फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएस1 में पॉजिटिव तो आईजीजी जांच में नेगेटिव आई डेंगू की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

डेंगू की प्राथमिक जांच एनएस1 पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसकी आईजीजी और आईजीएम जांच के लिए मेरठ सैंपल भेजे थे। जहां सभी सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
दरअसल, शामली में इस बार डेंगू के मरीज बढ़े है। प्राइवेट अस्पतालों में भी डेंगू के मरीजों ने अपना उपचार कराया है, जबकि स्वास्थ्य विभाग के छह लोगों को भी एनएस1 रिपोर्ट के आधार पर डेंगू की पुष्टि हुई थी। उधर, मलेरिया विभाग के संज्ञान में इनके अलावा छह और केस सामने आए थे, जिनमें एनएस1 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी छह लोगों का ब्लड सैंपल लेकर आईजीजी और आईजीएम जांच के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज भेेजा था। शुक्रवार को इसकी रिपोर्ट आ गई। रिपोर्ट के आधार पर पता चला कि जिनका एनएस1 पॉजिटिव आया था, वह सभी आईजीजी और आईजीएम रिपोर्ट में नेेगेटिव है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


पांच सेंपल और मेरठ भेजे
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शामली की आर्यपुरी निवासी मधु, नोकुआं रोड निवासी सचिन, नाला पटरी निवासी सविता, थानाभवन निवासी संतरपाल और गुंजन त्यागी में भी डेंगू के लक्षण मिले थे, इनमें एनएस1 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इन सभी की आईजीजी और आईजीएम जांच के लिए मेरठ भेजा गया है।
विज्ञापन


मेरठ जांच के लिए भेजे गए सभी सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जो अच्छी बात है। इसके अलावा पांच ओर सैंपल जांच के लिए मेरठ भेजे गए है। -डाक्टर विनय कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें