शहर के शिक्षण संस्थाओं में पंडित दीनदयाल की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सभी स्कूलों में जयंती के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
सोमवार को सत्यनारायण शिशु मंदिर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 102 वी जयंती मनाई गई। शिक्षकों ने पंडित दीनदयाल का जीवन कठिन परिश्रम, साहस व देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत बताया। इस दौरान प्रधानाचार्य राजवीर सिंह, कृष्ण कुमार, दुर्गेश, योगिता आदि रहे। वहीं, शहर के आरके इंटर कॉलेज में जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिक्षकों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रधानाचार्य लोकेंद्र कुमार ने छात्रों को उनके जीवन परिचय के बारे में बताते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। स्वच्छता पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। कॉलेज के अन्य शिक्षकों ने भी दीनदयाल के जीवन के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान राधेश्याम, प्रमोद, रजनीश, दिनेश, अनिल, संजीव, शांति देवी, पिंकी, लोकेश, मनीष आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में भी दीनदयाल की जयंती धूमधाम से मनाई।
प्रधानाचार्य उमेश कुमार व मुख्य वक्ता सतीश शर्मा ने दीनदयाल के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। शिक्षकों ने सभी छात्रों को उनके जीवन परिचय के बारे में बताया। वहीं धामपुर में हुई खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अनुज शर्मा, रविंद्र कुमार, सुनील, अजेंद्र, संजय सैनी, शिवकुमार, मांगेराम, करुण कांत आदि मौजूद रहे।