शामली।
भारतीय जैन संघटना की ओर से सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में स्मार्ट गर्ल्स मेेरी बेटी मेेरी शान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को जागरूक किया गया। शुुुभारंभ संस्था के उपाध्यक्ष मोहित जैन और स्कूल प्रबंधक नरेंद्र संगल ने किया। जिसके बाद कार्यक्रम प्रशिक्षक डॉ. मृदुला जैन ने स्वयं को जाने व सक्षम बने विषय पर चर्चा की। उन्होंने सभी छात्राओें को अपने अंदर छिपा डर और संकोच को बाहर निकालने का प्रयास कर आत्मविश्वासी बनने की प्रेरणा दी। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष एसके जैन, अजय जैन, नवनीत गर्ग, प्रधानाचार्य रवींद्र कुमार, संजीव कुमार, दीपक कुमार, विकास, संदीप, कविता गुप्ता आदि मौजूद रहे।