फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 घंटे बाद मिला यमुना नदी में डूबे दीपक का शव, उमड़ा जनसैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना।
विज्ञापन

यमुना नदी में नहाने के दौरान डूबे दीपक का शव 36 घंटे बाद बरामद हो गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और जांच पड़ताल के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
चौसाना के गांव कमालपुर निवासी दीपक (19) पुत्र वेदपाल सोमवार शाम को अपने साथी काला और अंकित के साथ ऊदपुर के पास यमुना नदी में नहाने गया था। नहाते समय तीनों युवक डूब गए थे। शोरशराबा होने पर काला को ग्रामीणों ने बचा लिया था। बाद में अंकित का शव नदी से निकाल लिया था, लेकिन दीपक का कुछ पता नहीं चल रहा था। दो दिन से दीपक को तलाश किया जा रहा था। बुधवार सुबह ऊदपुर गांव से करीब एक किमी दूर मंगलौरा में यमुना से दीपक का शव बरामद हो गया। ग्रामीणों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। परिजन भी मौके पर पहुंचे। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद गमगीन माहौल में दीपक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें