फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमराकौर की

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ खिलाड़ियों का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
विज्ञापन

शामली। कस्बा बनत स्थित देवी उमराकौर वैदिक इंटर कॉलेज की छात्राओं ने हैंडबॉल में मंडलस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। कॉलेज की आठ खिलाड़ियों का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में हैंडबॉल की मंडल स्तरीय प्रतियोगिता हुई। शामली जनपद के कस्बा बनत स्थित देवी उमराकौर कॉलेज की टीमों ने जूनियर और सबजूनियर टीम के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। जूनियर टीम की आंचल, वंशिका, निधि, रिया मलिक और सब जूनियर वर्ग में शैली, तान्या, गरिमा व हिमांशी का राज्यस्तरीय टीम के लिए चयन हुआ है। कॉलेज पहुंचने पर प्रधानाचार्य देवेंद्रपाल राणा ने सभी छात्राओं को बधाई देकर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने बताया कि अब सभी चयनित खिलाड़ी छात्राएं 6 से 8 अक्तूबर तक जनपद बस्ती में होने वाली हैंडबॉल राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। इस दौरान खेल शिक्षक अरुण सिंह, शैफाली, सोनिया, सीताराम, गीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें