भजन प्रतियोगिता में मेपल्स के छात्रों ने जीते पदक
शामली। मेपल्स एकेडमी के छात्रों ने भजन प्रतियोगिता में अपनी कला के सुर बिखेरते हुए पदक जीते। विजेताओं को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।
रविवार को हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में टंकी रोड राजारानी विवाह मंडप में भजन प्रतियोगिता आयोजित कराई गई थी। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर अपने सुरों का जलवा बिखेरा, जिसका मंगलवार को रिजल्ट घोषित किया गया। मेपल्स स्कूल के कक्षा सात से पार्थ सैनी ने जूनियर एकल गान में प्रथम पुरस्कार व अनुप्रिया कक्षा आठ से द्वितीय पुरस्कार जीता। दोनों ही छात्र-छात्रा को मुख्य अतिथि अजय संगल व मनीष चौहान ने स्वर रत्न देकर सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल प्रबंधक मुकेश संगल व चेयरमैन विपिन संगल व प्रधानाचार्य कृपाल सिंह ने बधाई दी।