फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्हूओं पर प्रतिबंध लगा तो कश्यप समाज करेगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
कश्यप समाज ने आंदोलन की चेतावनी दी
विज्ञापन

शामली। पूर्व विधायक किरणपाल कश्यप ने कहा कि प्रदूषण के नाम पर कोल्हूओं पर प्रतिबंध लगाया गया तो केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन होगा।
पूर्व विधायक किरणपाल कश्यप ने जारी बयान में कहा कि कश्यप समाज के लोगों का कोल्हू-क्रेशर उद्योग पुश्तैनी रोजगार है, जो सालों से कोल्हू चलाने का कार्य करते आ रहे हैं। कश्यप समाज के लोग कोल्हू पर गुड़, शक्कर, खांड़ बनाने का कार्य करते आ रहे हैं, जिससे कश्यप समाज की रोटी रोजी चल रही थी। हालांकि केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड द्वारा कोल्हू बंद करने के आदेश से लोगों का जीविकोपार्जन प्रभावित होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदूषण की आड़ में सभी कोल्हू संचालकों का उत्पीड़न किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरठ, सहारनपुर मंडल में 60- 70 हजार कोल्हू संचालित हैं। एक पावर कोल्हू पर कम से कम 15 लोग कार्य करते हैं। कश्यप ने कहा चीनी मिलों को फायदा पहुंचाने के लिए कोल्हुओं पर लगाम लगाया जा रहा है। उन्होंने इसके खिलाफ समाज के साथ आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें