ईओ के नेतृत्व में किया सफाई अभियान
गढीपुख्ता।
गढ़ीपुख्ता में स्थित गुलाबी मस्जिद वाला तालाब में सफाई अभियान चलाया गया। इसके साथ ही कस्बे में स्थित द हिंद गुरु इंटरनेशनल स्कूल के अध्यापकों व छात्रों ने तालाब में सफाई अभियान चलाया और लोगों को सफाई के लिए जागरूक किया। डॉक्टर उमर सैफी ने तालाब के जीर्णोद्धार के लिए प्लाटिंग प्लांट छु़ड़वाए। इस अवसर पर स्कूल मैनेजर नूर नवाज खान व प्रधानाचार्य विनोद शर्मा ने लोगों को स्वच्छता के गुण बताएं। हिंद गुरु एवं हिमालयान इंस्टीट्यूट के बच्चों ने सफाई व श्रमदान किया। ईओ रवि यादव ने नगर पंचायत कर्मचारियों को नगर पंचायत गढ़ीपुख्ता के हर मोहल्ले में समय -समय पर सफाई करने के निर्देश दिए।