फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुर्जर सम्राट राजा मिहिरभोज की जयंती मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गुर्जर सम्राट राजा मिहिर भोज की जयंती मनाई
विज्ञापन

कांधला(शामली)। सरदार वल्लभ भाई पटेल कन्या महाविद्यालय में अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा की ओर से गुर्जर सम्राट राजा मिहिरभोज की जयंती मनाई गई।
बृहस्पतिवार को गंगेरू स्थित इस सरदार वल्लभ भाई पटेल कन्या महाविद्यालय में एमएलसी वीरेेंद्र सिंह, विधायक नाहिद हसन और सपा नेता चंदन चौहान ने संयुक्त रूप से गुर्जर सम्राट राजा मिहिरभोज की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने गुर्जर सम्राट राजा मिहिरभोज के जीवन पर प्रकाश डाला। सपा विधायक नाहिद हसन ने कहा कि गुर्जर सम्राट राजा मिहिरभोज राज्य में रात में भ्रमण करते थे, जो उन्हें दुखी दिखाई देता था उसकी पूरी मदद करते थे। वहीं, सपा नेता चंदन चौहान ने कहा कि राजा मिहिरभोज गुर्जर प्रतिहार वंश के सबसे बड़े राजा थे। जिला पंचायत सदस्य मनीष चौहान ने समाज के लोगों से अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने की अपील की। कार्यक्रम में सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह को प्रश्न एवं संदर्भ समिति का चेयरमैन बनाए जाने पर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों को अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा की ओर से गुर्जर सम्राट राजा मिहिरभोज की तस्वीर प्रतीक चिह्न के रूप में देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमएलसी वीरेंद्र सिंह और संचालन मैनपाल चौहान ने किया। इस दौरान नीरज चौहान एडवोकेट, अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष विजय चौहान, मनजीत, जीवा, अवनीश, निशाने बाजी में गोल्ड मेडलिस्ट मौसम चौहान, ताइक्वांडो कोच प्रियंका चौहान, वकील जंग प्रधान, संजीव फौजी आदि मौजूद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें