कांधला।
राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना ने पूर्व प्रधान के बेटे पर हुए हमले की निंदा करते हुए पुलिस से आरोपी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान निवासी पूर्व प्रधान सुरेश के बेटे हरि मोहन पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला करते हुए गोली चला दी थी। गौरतलब है कि चार दिन पूर्व किसान हरि मोहन ने थाने में तहरीर देकर कुछ भू- माफिया पर अपनी जमीन कब्जाए जाने का आरोप लगाया था। इसी रंजिश के चलते सोमवार रात्रि के समय कुछ लोगों ने जब वह अपने घर पर गाड़ी पार्किंग कर रहे थे तभी कुछ लोगों ने उनके उपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी । मामले को लेकर किसान हरिमोहन के द्वारा कई लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई थी। जिसके बाद भी मामले में कोई कार्रवाई न होने के कारण समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। मामले को लेकर राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी से मुलाकात करने के बाद घटना की निंदा की। आरोपी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने उन्हें मामले में कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान राजेंद्र चौहान, मोहन कुमार, प्रताप सिंह, सन्नी गुर्जर, प्रवीण कुमार, विनोद कुमार, सुनील कुमार, प्रताप सिंह, आदि मौजूद रहे।