फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बिना विलंब शुल्क के 6 सितंबर तक भरें प्राइवेट यूपी बोर्ड परीक्षा फॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के यूपी बोर्ड परीक्षा 2018 के प्राइवेट फॉर्म भरने की डेट बढ़ा दी गई है। अब सभी छात्र-छात्रा बिना विलंब शुल्क के छह सितंबर तक फॉर्म भर सकते हैं।
बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक एसएम सिद्दीकी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा सचिव के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में बताया गया कि हाईस्कूल और इंटर के प्राइवेट फॉर्म की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पहले छात्र-छात्राओं को 20 अगस्त तक बिना विलंब शुल्क के फॉर्म भरने थे, लेकिन अब बिना विलंब शुल्क के छह सितंबर तक फॉर्म भरे जाएंगे। जनपद में फॉर्म भरवाने के लिए केेवल 14 केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें पहले हाईस्कूल के लिए प्रत्येक कॉलेज को 100 सीटें और इंटर के लिए केवल 50 सीटें थीं। जिनको बढ़ाने के बाद अब हाईस्कूल के लिए प्रत्येक कॉलेज को 600 सीटें और इंटर के लिए 400 सीटें दी गई हैं। सभी कॉलेज के प्रधानाचार्य बढ़ाई गई सीटों के सापेक्ष बोर्ड परीक्षा फॉर्म भरवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कॉलेजों से भर सकते हैं बोर्ड परीक्षा फॉर्म
चंदनलाल नेशनल कॉलेज कांधला, राजकीय कॉलेज कांधला, पब्लिक इंटर कॉलेज कैराना, दिगंबर जैन कॉलेज कैराना, मान सिंह कॉलेज कंडेला, लाला लाजपत राय थानाभवन, वीवी कॉलेज शामली, जैन कन्या कॉलेज शामली, आरडी इंटर कॉलेज सिलावर, राजकीय यमुना खादर कमालपुर, डीएवी कॉलेज ऊन, राष्ट्रीय शिक्षा सदन झिंझाना, देशभक्त इंटर कॉलेज शामली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें