सुप्रीमकोर्ट के आदेश पर समायोजन रद्द होने के कारण शिक्षामित्रों का धरना प्रदर्शन चल रहा है। जिसके बाद से जनपद के 80 प्राथमिक स्कूलों पर लाता लग गया है। जिसमें सबसे ज्यादा 45 स्कूल ऊन ब्लाक में प्रभावित चल रहे है। सात दिन से बच्चे सुबह स्कूल तो आते हैं, लेकिन ताला लगा होने के कारण घर लौट जाते हैं। बीएसए की ओर से इन स्कूलों में शिक्षकों की कोई व्यवस्था नहीं कराई गई है।
शिक्षामित्र 17 अगस्त से तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन बीएसए कार्यालय पर करने के बाद से 21 अगस्त से लखनऊ में आंदोलन कर रहे हैं। जब अधिकारियों से बंद पडे़ स्कूलों के संबंध में पूछा जाता है तो कहते हैं कि स्कूल खुले हुए हैं, जिनमें एक-एक शिक्षक अन्य स्कूलों से तैनात किया गया है। बृहस्पतिवार को स्कूलों की स्थिति चेक की गई तो कोई भी स्कूल खुला नहीं मिला। ऊन एबीएसए योगेश गुप्ता से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अभी तक बीएसए ने कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया है। जिस कारण किसी भी स्कूल में कोई तैनाती नहीं की गई है। स्कूलों में शिक्षकों की व्यवस्था की ओर न ध्यान देकर अधिकारी शिक्षामित्रों के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।