फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेली लगाकर अतिक्रमण कर रहे 12 लोगों का शांतिभंग में चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

कस्बे के मुख्य मार्ग व बाजारों में अतिक्रमण के कारण हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। पुलिस ने अतिक्रमण पर डंडा चलाते हुए बाजार के बीच ठेली, रेहड़ी लगा कर अतिक्रमण करने वाले 12 लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में चालान किया है।
शुक्रवार को एसआई नेमचंद ने पुलिस बल को साथ लेकर शामली बस स्टैंड, बाजार बेगमपुरा, चौक बाजार में अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया। पुलिस को देखकर कुछ रेहड़ी, ठेली लगाने वालों ने स्वयं ही अपनी ठेली सड़क से पीछे हटा ली। जबकि कुछ लोग चेतावनी के बावजूद भी सड़क के बीच ही खड़े रहे। जिस पर पुलिस ने 12 रेहड़ी ठेली वालों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि सड़क के बीच ठेली लगा कर अतिक्रमण करने और जाम की स्थिति पैदा कर राहगीरों से झगड़ा करने के आरोप में मोनू, प्रेम कुमार निवासी मोहल्ला आलकला, शहजाद निवासी बुच्चाखेड़ी, अंकुर निवासी बलवा, आसिफ निवासी झाड़वन, शहनवाज निवासी आल खुर्द, मुरसलीन निवासी जामा मास्जिद, सन्नी निवासी रेतावाला, नईम निवासी बीच की आल, गुफरान निवासी अफगानान, आमिल, आसिफ निवासी आलकला का शांति भंग और 34 पुलिस एक्ट में चालान कर उपजिला मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें