पालिका कार्यालय में तंबाकू सेवन पर पाबंदी
कांधला(शामली)। नगर पालिका परिषद कांधला के अधिशासी अधिकारी ने बैठक के दौरान कर्मचारियों को गुटखा, बीड़ी, सिगरेट पर पूरी तरह से पाबंदी के आदेश दिए हैं।
बृहस्पतिवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बैठक के दौरान बताया कि जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के आदेश पर सभी नगर पालिका के कर्मचारियों को लिखित आदेश दिया जाना तय किया गया है कि कोई भी कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय में गुटखा, बीड़ी, सिगरेट ओर तंबाकू का सेवन नहीं करेगा। इसके साथ ही जींस पहनकर कोई भी कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय में नहीं पहुंचेगा। अगर ऐसा पाया जाता है तो संबंधित कर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर नगर पालिका के मुख्य लिपिक मोहम्मद अकरम ने कस्बे के डिग्री कालेज के पास पालिका के द्वारा लगाए गए आठ पेड़ों को उखाड़ने का आरोप लगाते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।