कैराना/ऊन/झिंझाना/बाबरी।
क्षेत्र में धूमधाम से भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मंदिरों को भव्य रूप से समझाया गया। देर रात तक कीर्तन में भगवान का गुणगान किया गया।
कैराना में श्रद्धालुओं ने चंद्र दर्शन तक उपवास रखा और भगवान का पूजन किया। देवी मंदिर रोड पर स्थित बाला जी मंदिर में राधा कृष्ण एवं शिव पार्वती के नृत्य का आयोजन किया गया। मोहल्ला बिसातियान में देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां सजाई गईं। इस अवसर पर एक लंबी गुफा बनाकर भगवान शिव शंकर के दर्शन के लिए कैलाश पर्वत बनाया गया। प्राचीन सिद्धपीठ बाबा बनखंडी मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने देर रात तक कीर्तन किया। नवग्रह मंदिर, शंकर सोदियान आदि मंदिरों में भी भव्य कार्यक्रम हुए।
झिंझाना में श्रीकृष्ण-राधा के साथ बाबा अमरनाथ की सुंदर झांकी, मां वैष्णो देवी की गुफा की सुंदर झांकी बनाई गई। रामश्याम मंदिर, थाना प्रांगण स्थित शिव मंदिर, नाला पटरी दरगाहपुर रोड मंदिर, मेन बाजार स्थित मां शाकुंभरी मंदिर, बस स्टैंड स्थित भुमिया खेड़ा मंदिर में भी आकर्षक झांकियां सजाई गईं। सहारनपुर से आई जागरण पार्टी के कलाकारों ने सुंदर भजन सुनाए। राहुल मित्तल, लवी मित्तल, शानू राजवंशी आदि का सहयोग रहा है।
बाबरी के सनातन धर्म मंदिर में झांकियां निकाली गयी। विभिन्न मार्गों से होते हुए झांकी झंडा चौक पर पहुंची। शाम पांच बजे ग्राम प्रधान अनंगपाल ने फीता काटकर जागरण का शुभारंभ किया। जागरण पूरी रात चला, जिसमें श्रद्घालुगण झूमते नजर आए। दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं ने भजनों पर जमकर नृत्य किया। भंदौड़ा में भी झांकी निकाली गई।
कस्बा ऊन में मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया। घांटी शिवमंदिर, सुनारों वाला मंदिर, नौतना पट्टी मंदिर में चरणामृत वितरित किया गया। विशाल शिवपुरी मंदिर में दरबार सजाकर लाला ऋषिपाल के सौजन्य से डेकोरेशन की गई। कार्यक्रम में आशीष गोयल, नरेंद्र बाजवान, सोनू, अनंत, पुरुषोत्तम, अभिषेक, दीपक, सतेंद्र गोयल, सतेंद्र चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।