फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ट्रेन से कटकर युवक की मौत
थानाभवन।
ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। बगैर किसी कार्रवाई के परिजन शव को अपने साथ गांव ले गए।
थाना बाबरी क्षेत्र के गांव भनेड़ा जट निवासी संदीप शर्मा (26) पुत्र राजकुमार हरिद्वार गया था। हरिद्वार से ट्रेन से गांव लौट रहा था। शनिवार सुबह हिंड रेलवे स्टेशन पर उतरने के दौरान संदीप का पैर फिसल गया, जिस कारण ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थानाभवन पुलिस ने शव की पहचान कराई, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने संदीप का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। शव लेकर परिजन भनेडा जट गांव लौट गए और वहीं पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
-- बस स्टैंड पर ग्रामीण की मौत
ऊन। चौकी ऊन क्षेत्र के गांव टोडा निवासी सोम कश्यप (35) शनिवार दोपहर किसी कार्य से ऊन कस्बा में आया था। जब वह बस स्टैंड पर खड़ा था, तभी अचानक चक्कर आकर सड़क पर गिर गया। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। इसी दौरान पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने डॉक्टर बुलाकर उसका चेकअप कराया, तो डाक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने सूचना देकर परिजनों को ऊन चौकी बुला लिया। परिजनों ने पुलिस को लिखकर दे दिया कि हमें इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करानी। इसके बाद बगैर पोस्टमार्टम के ही शव परिजनों को दे दिया गया। शव लेकर परिजन टोडा गांव लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने संभाला कार्यभार
ऊन। तहसील ऊन से स्थानांतरित हुए नायब तहसीलदार जनेश्वर प्रसाद की जगह आए प्रवीण कुमार ने शनिवार को कार्यभार संभाल लिया। वह मुरादाबाद से स्थानांतरित होकर आए हैं। उन्होंने एसडीएम से मुलाकात कर अपने दायित्व की जानकारी ली। साथ ही अधीनस्थों के साथ भी वार्ता की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें