फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के पति ने की आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक के पति पुलिस से उलझे
विज्ञापन

शामली। पानीपत सदर से भाजपा विधायक रोहिता रेवड़ी के पति सुरेंद्र रेवड़ी ने अभद्रता करने वाले आरोपी तथा उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस से मांग की। विधायक के पति सुरेंद्र ने शामली कोतवाली प्रभारी से कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा है। इस पर उनकी कहासुनी भी हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार को विधायक के पति सुरेंद्र रेवड़ी शामली कोतवाली पहुंचे। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों जब वह अपनी पत्नी विधायक रोहिता रेवड़ी तथा बच्चों के साथ कार से मुजफ्फरनगर जा रहे थे, तो शामली में शिवचौक के पास उनकी कार रोककर कुछ लोगों ने गाली गलौज कर धमकी दी थी। विरोध करने पर वह फरार हो गए थे। मामले में पानीपत निवासी मतलूब तथा उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अब तक पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। विधायक के पति सुरेंद्र ने शामली कोतवाली प्रभारी से कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा है। इस पर उनकी कहासुनी भी हो गई। विधायक पति ने चेतावनी दी कि वह इस मामले में आला अफसरों से शिकायत करेंगे। इसके बाद वह पानीपत लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें