थानाभवन। समाधान दिवस में थानाभवन थाने पर जमीन के बंटवारे, अवैध कब्जा हटवाने संबंधी चार शिकायतें पहुंची। नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में लगे समाधान दिवस में शनिवार को मेनपाल ने मुल्लापुर मार्ग स्थित भूमि पर आरोपियों सीटू, खुर्शीद, महमूद, सोनू, रोशन, यासीन से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। टेक सिंह अंबेहटा याकूबपुर ने चकरोड पर अवैध कब्जे की शिकायत की। वहीं गौंसगढ़ निवासी रहीसू ने चकरोड पर दोबारा कब्जा होने की शिकायत की। अधिकारी ने समस्याओं को सुनते हुए रहीसू की शिकायत पर हल्का लेखपाल को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। जबकि अन्य मामलों में संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।