शामली।
नई मंडी स्थल शिव मंदिर परिसर में शनिदेव मूर्ति की नगर परिक्रमा के बाद विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा कर दी गई। मौके पर विशाल भंडारा आयोजित किया गया।
शामली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल ने नई मंडी शिव मंदिर परिसर में शनिदेव मंदिर का निर्माण कराया था। मंदिर में शनिदेव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पाठ पिछले कई दिनों से कराया जा रहा था। शनिवार को सुबह नौ बजे शनिदेव मूर्ति की नगर परिक्रमा के बाद मंदिर में पंडितों द्वारा पूजा अर्चना मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई। मौके पर विशाल भंडारा आयोजित किया गया। मौके पर शामली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल, उनकी पत्नी मीनू संगल, जयवीर कुड़ाना, नफीस अहमद, शामली नगरपालिका परिषद के सदस्य वीरेंद्र कुमार, पवन संगल समेत गणमान्य लोग मौजूद रहे।