फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से निजात को एसपी ने बनाया रूट डायवर्जन प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
जाम से निजात के लिए मार्ग परिवर्तित
विज्ञापन

शामली। कई दिनों से जाम से परेशान नगरवासियों को निजात दिलाने के लिए रूट डायवर्जन किया गया है।
पिछले कई दिनों से विजय चौक पर पुलिया का निर्माण चल रहा है। इस निर्माण के चलते रोजाना शहर में जाम लग रहा है। शुक्रवार को एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने रूट को डायवर्ट किया है। मुजफ्फरनगर शामली, कैराना, करनाल की तरफ से जाने वाली प्राइवेट बसें गुरुद्वारा तिराहे से धीमानपुरा फाटक, माजरा रोड, नहर की पटरी से होती हुई विजय चौक से अपने गंतव्य को जाएगी। करनाल जाने वाली बस किसान डिग्री कॉलेज के पास से जाएगी। इसके अलावा कैराना व झिंझाना की तरफ से आने वाली प्राइवेट बसें विजय चौक, अजंता चौक, फव्वारा चौक से धीमानपुरा फाटक से होते हुए अपने गंतव्य को जाएगी। थानाभवन से शामली की आने वाली मिनी बसें गुरुद्वारा से धीमानपुरा फाटक, फव्वारा चौक से अपने बस स्टैंड पर आएंगी और जाएंगी। कांधला बड़ौत से शामली की ओर आने वाली प्राइवेट बसें दिल्ली रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पीछे से ही आएगी और जाएगी। अजंता चौक पर इन बसों का खड़ा होना प्रतिबंधित रहेगा। शामली से पानीपत जाने वाली बसें सिटी ग्रीन के सामने से होती हुई अपने गंतव्य को जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें