फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर मिल में दूसरे दिन भी धधकती रही आग

विज्ञापन
विज्ञापन
पेपर मिल में दूसरे दिन भी धधकती रही आग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। गांव सिक्का में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित मारुति पेपर मिल में लगी आग दूसरे दिन भी धधकती रही। वेस्ट पेपर की गांठों का उलटपलट कर आग को बुुझाने के लिए पांच गाड़ियां लगी हुई है। आग पर अभी पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है।
विज्ञापन

शामली निवासी पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल के गांव सिक्का में स्थित मारुति पेपर मिल में शुक्रवार दोपहर को आग लग गई। मिल परिसर में रखे हजारों टन वेस्ट पेपर कच्चा माल में आग विकराल रूप धारण कर गई थी। शामली, सहारनपुर, मेरठ और मुजफ्फरनगर की करीब दस फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में लगी रही। देर रात में आग पर नियंत्रण तो पा लिया गया था, लेकिन आग बुझ नहीं सकी। शनिवार को दूसरे दिन भी मिल में वेस्ट पेपर में आग धधकती रही। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी बड़ी और एक छोटी, दो गाड़ी मेरठ यानि पांच गाड़ियां सुबह से रात तक आग बुझाने में लगी हुई है। सुबह के समय वेस्ट पेपर की कुछ गांठों की आग बुझी होना मानकर मिल से बाहर सड़क पर डाला गया तो गरम तेज हवा लगते ही उनमें आग भड़क गई। आग पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पानी डालकर काबू पाया। इसके बाद वेस्ट यूपी की गांठों को बाहर निकालने का काम बंद कर दिया गया। फायर स्टेशन प्रभारी अजीज खान ने बताया कि इसके बाद मिल परिसर में ही वेस्ट पेपर की गांठों को जेेसीबी से उलट पुलट कर उन पर तत्काल पानी डालकर आग बुझाने का काम चलता रहा। देर रात तक भी चार बड़ी और एक छोटी गाड़ी आग को बुझाने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें