गढ़ीपुख्ता। पौने दो माह से बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा बाधित होने के कारण थाना गढ़ीपुख्ता के ऑनलाइन कार्य ठप हो गया है। थाना प्रभारी ने बीएसएनएल के अधिकारियों को पत्र लिखकर इंटरनेट सेवा सुचारु कराए जाने की मांग की है।
भारत दूरसंचार निगम लिमिटेड के जीएम को भेजे गए पत्र में गढ़ीपुख्ता थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि 27 फरवरी से थाना गढ़ीपुख्ता की इंटरनेट सेवा बाधित है। डीएसएल न आने के कारण थाने की सीसीटीएनएस कार्यप्रणाली भी प्रभावित हो रही है। आनलाइन किए जाने वाले कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं और थाने का डाटा अधूरा पड़ा है। बीएसएनएल के स्थानीय अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन आज तक भी इंटरनेट की सुविधा सुचारु नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी ने पत्र में तत्काल इंटरनेट सेवा सुचारु कराए जाने की मांग की है।