फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम के सामने सम्मेलन में फैली अव्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। भाजपा के प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री डाक्टर दिनेश शर्मा के सामने कुछ देर के लिए अव्यवस्था का माहौल बन गया था। बताया गया है कि उपमुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले पूर्व मंत्री विरेंद्र सिंह मंच पर मौजूद थे। उपमुख्यमंत्री के पहुंचने पर मंच पर भीड़भाड़ के चलते विरेंद्र सिंह मंच से उतरकर सामने कुर्सी पर बैठ गए। यह देखकर उनके समर्थकों ने विरेंद्र सिंह जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस दौरान कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें शांत करने की कोशिश की, तो स्थिति हंगामे की बन गई। इस दौरान विरेंद्र सिंह के पुत्र जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मनीष चौहान ने माइक से समर्थकों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन


माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा ने सौंपा ज्ञापन
शामली। उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा को माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा ने ज्ञापन सौंपा। जिसमें सरकार से शिक्षकों और कर्मचारियों को समान कार्य समान वेतन देने की मांग की गई। जब तक यह व्यवस्था लागू नहीं होती तब तक मानदेय को बढ़ाकर पांच अंकों में देने की मांग की। इसके अलावा 2010 की मान्यता के पश्चात अब तक कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को शासन द्वारा दिए जाने रहे मानदेय की व्यवस्था में शामिल करने, छात्रों के अनुपात में छूटे हुए शिक्षकों को मानदेय की श्रेणी में लाने और कई वर्षों से कार्यरत अप्रशिक्षित शिक्षकों को प्रशिक्षण में छूट प्रदान करते हुए मानदेय में सम्मलित करने की मांग की। मौके पर जिलाध्यक्ष श्रवण भार्गव, नरेश शर्मा, दिनेशचंद शर्मा, राजपाल शर्मा, राजकुमार, सुमन शर्मा, लीला सिंह, सत्यवीर सिंह, कंवरपाल, ऊषा देवी, कुसुमलता, राजबाला, मनोज कौशिक, कमलेश, सुमित्रा और अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें