समीक्षा बैठक में विचार विमर्श किया
कैराना। विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर तहसील सभागार में बीएलओ की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान नई मतदाता सूची का अवलोकन किया गया। पिछले दिनों निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए गए विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत पोलिंग बूथों पर कैंप लगाए गए थे। कैंप में बीएलओ ने एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के अलावा शुद्धिकरण एवं संशोधन हेतु आवेदन फार्म जमा किए गए थे। 31 जनवरी को नई वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया जा चुका है। इसके बाद पुनरीक्षण अभियान में वंचित रहने वाले लोगों के लिए बीते 23 और 24 फरवरी को विशेष दिवस के रूप में बूथों पर कैंप लगाकर फार्म जमा किए गए थे। बृहस्पतिवार को एसडीएम के निर्देशन में तहसीलदार रनबीर सिंह ने तहसील सभागार में क्षेत्र के समस्त बीएलओ की समीक्षा बैठक ली। बैठक में प्रकाशित नई मतदाता सूची की जांच की गई। उन्होंने कहा कि बीएलओ अपना कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिया।