फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया गन्ना मूल्य को लेकर किसान यूनियन का बेमियादी धरना आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली/ऊन। पिछले साल के गन्ने के बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसान यूनियन के कार्यकर्ता बुधवार को कलक्ट्रेट में बेमियादी धरना शुरू करेंगे।
मंगलवार को मालैंडी गांव के प्रधान जितेंद्र के आवास पर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें शामली चीनी मिल द्वारा पिछले साल का बकाया भुगतान न देने के विरोध में बुधवार को कलक्ट्रेट में बेमियादी धरना शुरू करने की चेतावनी दी है। इसके अलावा आवारा पशुओं के बारे में विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर संजीव लिलौन, जितेंद्र, चंद्रपाल, सुधीर कुमार, परवेंद्र, कृष्णपाल, सुकुरमपाल, इंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, ऊन ब्लाक के किसानों की बैठक गांव हथछोया में हुई। इसमें गन्ना मूल्य भुगतान कराने तथा बिजली के बढ़े दामों को वापस लेने की मांग की गई। बकाया गन्ना भुगतान न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। बैठक में रण कुमार, तेजपाल गुर्जर, भंवर सिंह, राहुल, किरणपाल, बाबूराम कोरी, पप्पू, प्रेम प्रधान, सोहन कश्यप, रणधीर, जनेश्वर, केवल संधू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बकाया न देने वाली मिलो की आरसी जारी होगी
जिला गन्ना अधिकारी डाक्टर अनिल भारती ने बताया कि पिछले साल का बकाया भुगतान ने देने वाली चीनी मिलों की आरसी जारी की जाएगी। शामली चीनी मिल की कमियों के कारण व सेवा शर्तों के पालन न करने पर साफ्ट लोन मंजूर नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें