फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का ग्रामीणों ने स्वागत किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत किया
विज्ञापन

बाबरी। बाबरी क्षेत्र के गांव करौंदा हाथी निवासी चार बॉक्सरों ने जूनियर कैडेट और सीनियर किक बॉक्सिंग 2019 प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का आयोजन उत्तराखंड देहरादून महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज स्टेडियम में तीन जनवरी से सात जनवरी तक हुआ। वॉरियर एकेडमी के खिलाड़ी मोहित मलिक ने 63 किलोग्राम में दो वैरियंट में हिस्सा लेकर दो स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। वरुण कुमार ने 94 किलोग्राम में दो वैरियंट में हिस्सा लेकर दो स्वर्ण पदक हासिल किए। आशीष मलिक ने 94 किलोग्राम ने दो रजत पदक और रूपक मलिक ने 94 किलोग्राम में दो कांस्य पदक हासिल करते हुए जिले और गांव करौंदा हाथी का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेताओं का चयन 2019 में होने वाली चैंपियनशिप हेतु हुआ है। इस अवसर पर शामली किंक बाक्सिंग एसोसिएशन के सचिव गौरव शर्मा, टीम कोच सतीश और अश्विनी शर्मा ने सभी विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें