फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छा कार्य करने पर एसआई ब्रजपाल को प्रथम पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला के एसआई को प्रथम पुरस्कार मिला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। एसपी अजय कुमार ने जिले के उपनिरीक्षकों की मासिक बैठक लेकर उनके कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के बाद जिले में अच्छा कार्य करने वाले कांधला थाने के एसआई ब्रजपाल सिंह प्रथम स्थान मिला है। एसपी ने पहले तीन स्थान पाने वाले उपनिरीक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। वहीं, विवेचनाओं के निस्तारण में फिसड्डी रहने वाले उपनिरीक्षकों को सख्त चेतावनी दी।
विज्ञापन

एसपी अजय कुमार ने बताया कि जनसेवा की भावना से पुलिसिंग और कानून व्यवस्था की स्थिति मजबूत करने करने के लिए चौकी प्रभारियों और उपनिरीक्षकों की बैठक ली गई। उप निरीक्षकों की बैठक दो ग्रुप में ली जाती है। पहले ग्रुप की बैठक मंगलवार को ली गई, जिसमें जिले के 29 उप निरीक्षक शामिल हुए। एसपी ने बताया इस बैठक का उद्देश्य अच्छा कार्य करने वालों को प्रशंसा पत्र देकर उनका मनोबल बढ़ाना है। दूसरा मध्यम श्रेणी वाले उप निरीक्षकों को उत्साहित कर उनके काम में तेजी लाना और तीसरा ये है कि जिन उपनिरीक्षकों का व्यवहार और काम दोनों संतोषजनक नहीं पाया जाता, उनका जनहित में स्थानांतरण करना और उनको समुचित प्रशिक्षण देना है। एसपी ने बताया कि पहले ग्रुप की बैठक में अच्छा कार्य करने पर प्रथम स्थान कांधला थाने के उप निरीक्षक ब्रजपाल सिंह, शहर कोतवाली के उप निरीक्षक लविंक त्यागी को दूसरा और झिंझाना थाने से अजय कसाना को तीसरा स्थान मिला है। एसपी ने तीन उप निरीक्षकों को विवेचनाओं कम विवेचनाएं निस्तारित करने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी । एसपी ने बताया कि दूसरे ग्रुप में जिले के बाकी उप निरीक्षकों की बैठक दस जनवरी को ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें