अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षकों को आधुनिक तरीके से बच्चों को पढ़ाने पर बल दिया।
सोमवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के लिए विभाग ने ग्रेडिंग लर्निंग कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके जरिए अध्यापकों को पढ़ाई के आधुनिक तरीकों की जानकारी देने के साथ उन्हें बच्चों के पूर्ण विकास में अहम भागीदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्राथमिक स्कूलों को शिक्षा में सुधार के लिए अभी से जुट जाएं। क्योंकि देश के गरीब वर्ग के बच्चों की उम्मीद प्राथमिक स्कूलों पर ही टिकी होती हैं। मौके पर जिला समन्वयक सुधीर कुमार सैनी, मंडल प्रशिक्षक राजेश यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गौरव कुमार, संसार सिंह, प्रेम सिंह चौहान, अरुण सैनी, देवेंद्र सहगल आदि मौजूद रहे।