फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार चल रहे गोकशी के आरोपी को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोकशी के आरोपी को पकड़ा
विज्ञापन

थानाभवन। एक माह से फरार चल रहे गोकशी के आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घर से पकड़ कर जेल भेज दिया। मुकदमे में दो आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। क्षेत्र के गांव भैंसानी निवासी आबिद को पुलिस ने सुबह के समय मुखबिर की सूचना पर उसके घर से पकड़कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र पवार ने बताया कि ऑपरेशन शिकंजा के तहत कप्तान शामली के निर्देशन में चलाया जा रहा है। पुलिस ने एक माह पहले गोकशी की सूचना पर दबिश दी थी। मामले में नो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इनमें पुलिस छह लोगों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एक आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी अभी फ़रार हैं। उन्हें भी शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें