शामली। भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक में नगर मंडल शामली की नगराध्यक्ष की घोषणा की गई।
शनिवार को वीवी इंटर कालेज रोड स्थित भाजपा कार्यालय में भाजयुमो की बैठक आयोजित की गई। शुभारंभ वंदेमातरम कथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया। भाजपा युवा मोर्चे के जिला अध्यक्ष पुनीत द्विवेदी द्वारा सभी मंडलों एवं सेक्टरों के कार्यों की समीक्षा की गई। नगर मंडल शामली की नगराध्यक्ष की घोषणा की। नगराध्यक्ष के रूप में मनीष भटनागर और नगर महामंत्री राहुल शर्मा को नियुक्त किया गया। युवा मोर्चो के जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर अनुराग शर्मा ने बताया युवा मोर्चा के कार्यक्रम प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए हैं। जिनको सभी युवा कार्यकर्ता आगामी समय में पूरा करेंगे। इस अवसर पर समस्त जिला पदाधिकारियों द्वारा नगर मंडल शामली के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गई। मौके पर जिला महामंत्री देवाशीष, रवि कश्यप, नीरज जाटव, अनुज संगल, बंटी तोमर, स्पर्श भटनागर, कार्तिक सरोहा, अमित शर्मा, विनय वशिष्ठ, अशोक कोरी, हरिओम उपाध्याय, रोहित, विनय वशिष्ठ आदि उपस्थित रहे।