फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में सफाई दुरूस्त रखने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैराना। डीएम ने आर्यपुरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों के उपचार के बारे में जानकारी लेने के साथ ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने एसडीएम डा. अमित पाल शर्मा के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। डीएम ने अस्पताल के रजिस्टरों की जांच की और चिकित्सकों की उपस्थिति का जायजा लिया। अस्पताल परिसर में मौजूद महिला तीमारदारों से पूछा कि उन्हें सही इलाज मिल भी रहा। कहीं कोई समस्या तो सामने नहीं आ रही है। चिकित्सक व्यवहार सही अपनाते हैं क्या। इस पर उन्हें कोई शिकायत नहीं मिलीं। हालांकि, वहां मौजूद कुछ मरीजों ने अस्पताल से डाक्टरों के अपने केबिन से अधिकतर नदारद रहने की शिकायत जरूर रखी। अस्पताल स्टाफ से डिलीवरी के बाद बच्चे के वजन और कम वजन मिलने पर उसके उपाय के बारे में जानकारी ली। डीएम ने अस्पताल अधीक्षक को स्वच्छता अभियान के तहत अस्पताल परिसर में सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें