फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रों के लिए सजने लगे बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्रों के लिए सजने लगे बाजार
विज्ञापन

झिंझाना।
नवरात्र शुरू होने से पहले ही दुकानदारों ने नवरात्रों की तैयारी कर ली है। अभी से बाजार में नवरात्रों में खरीदे जाने वाले सामानों से दुकानों को सजाना शुरू कर दिया है। दुकान सांझी की मूर्तियों से सज गई है।
विज्ञापन

श्राद्ध पक्ष खत्म होने में अभी दो दिन है। अमावस्या के दिन सभी देव पितृ अपने स्थान को चले जाएंगे। उसके बाद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को दिन बुधवार मां दुर्गा मंडप में प्रथम शैल पुत्री की पूजा अर्चना कर पहला नवरात्र शुरू होगा। शैल पुत्री की पूजा अर्चना करने से संतान प्राप्ति होती हैं ऐसी मान्यता है। दूसरा नवरात्र देवी ब्रह्मचारिणी का है, लेकिन तिथि घटने के कारण पहला व दूसरा नवरात्र एक ही दिन मनाया जाएगा। दुकानदार हितकर मित्तल, रौनक मित्तल ने बताया की पूरे श्राद्ध में ग्राहकों के कम आने पर बाजार में चहल पहल नहीं होने के साथ ही दुकानदारी भी नहीं के बराबर ही रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें