फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ल्द होगा विश्वकर्मा धर्मशाला का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द होगा विश्वकर्मा धर्मशाला का निर्माण
विज्ञापन

थानाभवन।
विश्वकर्मा समाज विकास मंच के बैनरतले विश्वकर्मा समाज की बैठक हुई। पदाधिकारियों ने मिलकर समाज के हित में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री मनोज पांचाल ने मंच को संगठित करने और विस्तार के लिए जन चेतना जगाने की बात कही। बैठक में आए समाज के कार्यकर्ताओं ने समाज की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा समाज हित में कार्य करने की बात कही। बैठक में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि विश्वकर्मा हनुमान मंदिर में जल्द ही विश्वकर्मा धर्मशाला का निर्माण कराया जाएगा। कार्यक्रम सभा की अध्यक्षता ब्रजभूषण धीमान ने की। मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद स्वामी, विशिष्ट अतिथि के रूप में जगदीश पांचाल, मेनपाल विश्वकर्मा, रोशनी पांचाल कार्यक्रम के आयोजक और मंदिर संस्थापक चुन्नीलाल धीमान, रमेश चंद्र, सतस्वरूप विश्वकर्मा, महेश पांचाल, सुमित पांचाल, संजीव धीमान, जयपाल पांचाल, मनोज पांचाल, सोनू धीमान, राजू पांचाल, घनश्याम विश्वकर्मा, रंजीत पांचाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें