14 सितंबर को शामली कलक्ट्रेट में प्रशिक्षण
शामली। अपर जिलाधिकारी केबी सिंह ने बताया कि 14 सितंबर को शामली कलक्ट्रेट सभाकक्ष में राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। पूर्व में यह कार्यक्रम मुजफ्फरनगर में होना था। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होगा, जिसमें जनसूचना अधिकारियों और अपीलीय अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।