फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विवि ने मनाया रक्षाबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन।
विज्ञापन

प्रजापिता ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने थाने पहुंचकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। इस मौके पर बहनों ने सभी पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। शुक्रवार को थाने में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बहन बीके सुषमा ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के निर्मल प्रेम और निर्मल संबंध की मधुर स्मृति दिलाने वाला पावन पर्व है। आज रक्षाबंधन के गहरे अर्थ व इसके आध्यात्मिक संदेश को समझने की जरूरत है। अटूट स्नेह, सद्भावना, आपसी विश्वास और भाईचारे की भावना से ओतप्रोत राखी के रंगबिरंगे धागे खुद को मर्यादाओं ऊंचे आदर्शों और महान विचारों के बंधन में बांधकर रिश्तों को मधुर व मजबूत बनाने का संदेश देते हैं। कार्यक्रम में एसआई अनिल तेवतिया, रीतू त्यागी, रविंद्र सैनी, प्रदीप कुमार, प्रवीण शर्मा, राजपाल, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें