शामली। मेपल्स एकेडमी में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाई। स्कूल प्रधानाचार्य कृपाल सिंह ने सभी बच्चों को कृमि के बारे में जानकारी देते हुए उससे होने वाले नुकसान और बचाव के बारे में बताया। उन्होंने सभी बच्चों से हाथ धोकर ही खाना खाने, साफ स्थान पर बैठकर भोजन करने और घर के पास कूड़ा कचरा न डालने के साथ ही सभी को समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह दी। उन्होंने बच्चों को बताया कि अगर हमारे पेट में कीड़े नहीं रहेंगे तो हमारा शरीर पूरी तरह स्वस्थ रहेगा। सभी का मन पढ़ाई में लगेगा और नियमित रुप से स्कूल में आएंगे।