फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी की निगरानी में संपन्न हुई हाईस्कूल कंपार्टमेंट परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आरके इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड हाईस्कूल की कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 7.30 से 11.45 तक हुई। सभी परीक्षार्थियों की सात बजे मेन गेट पर तलाशी लेकर और प्रवेश पत्र चेक कर अंदर भेजा गया। सभी विषयों के 121 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 17 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। केंद्र पर चार कमरों में परीक्षा आयोजित हुई। सचल दल ने भी परीक्षा के बीच परीक्षार्थियों की तलाशी ली, लेकिन कोई नकलची नहीं मिला। जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा शर्मा ने भी कमरों और सीसीटीवी का निरीक्षण किया। केंद्र पर सभी व्यवस्था दुरुस्त मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें