फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के चलते दो मंजिला मकान गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के चलते दो मंजिला मकान गिरा
विज्ञापन

जलालाबाद। तेज बारिश के चलते दो मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया। वहीं, मकान में करंट फैलने से कई परिवार बाल- बाल बच गए।
जलालाबाद के मोहल्ला मोहम्मदीगंज बोहरान में श्री राधा-कृष्ण मंदिर के सामने वाली सड़क पर महराज पत्नी निसार अहमद का एक पुराना दो मंजिला मकान है। पिछले तीन दिनों से हो रही तेज बारिश के चलते शुक्रवार की शाम मकान भरभरा कर गिर पड़ा। शुक्र रहा कि मकान मालिक महराज अपने बच्चों को लेकर कहीं रिश्तेदारी में गई हुई थीं। ऊपर के मकान की दीवार के पास से गुजर रही बिजली की लाइन पर गिरने से बिजली का खंबा नीचे झुक गया। आसपास के मकानों पर लगी टी- लाइन तारे टूटने से पास के अब्दुल सलाम, अशफाक मलिक आदि पड़ोसियों के मकानों में करंट फैल गया। तत्काल बिजली आपूर्ति को बंद कराया गया। नगर पंचायत चेयरमैन अब्दुल गफ्फार ने नगर पंचायत के कर्मचारी को बुलवाकर विद्युत विभाग के सहयोग से रास्ते में पड़ा मलबा हटवाया। इसी प्रकार कस्बे के मोहल्ला जामिन अली में महबूब पुत्र याकूब का कच्चा मकान भी बारिश के चलते गिर गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें