डीएवी इंटर कॉलेज में एसडीएम ने पॉलीथिन पर पाबंदी को लेकर व्यापारियों एवं नागरिकों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने सभी से पॉलीथिन का प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया।
बुधवार को उप जिलाधिकारी कृष्णपाल तोमर ने पॉलीथिन को लेकर व्यापारियों व कस्बे के नागरिकों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी को पॉलीथिन का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति 50 माइक्रोन से कम की पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करेंगे। उन्होंने सभी व्यापारियों को बिक्री में इसका प्रयोग ना करने और नागरिकों को सम्मान के लिए कपड़े या जूट का थैला सामान लेने के लिए प्रयोग न करने की सलाह दी। साथ ही चेताया कि कोई व्यक्ति इसका प्रयोग करते हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऊन चेयरमैन कुलदीप मान ने सभी नागरिकों को पॉलीथिन का प्रयोग न करने वह कस्बे में साफ सफाई का सहयोग करने की अपील की। इस दौरान प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह जगमेर शर्मा, सुशील गर्ग, शांतनु मित्तल, गोपाल, विनित, सुरेंद्र, संजय धीमान, यशपाल मास्टर अजय कुमार आदि मौजूद रहे।