फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी कॉलेजों को 20 तक देनी होगी विद्यार्थियों की जातिवार संख्या: डीआईओएस

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अनुराधा शर्मा ने जनपद के सभी प्रधानाचार्यों को अपने कॉलेज के विद्यार्थियों की कक्षा और जातिवार संख्या देने को कहा दिए है। सभी को यह सूचना निर्धारित फोरमेट में भरकर ही भेजनी होगी। उन्होंने सभी को 20 जुलाई तक हर हाल में सूचना कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

बुधवार को डीआईओएस अनुराधा शर्मा ने बताया कि सभी कालेजों को अपने अपने स्कूलों की कक्षा एक से लेकर 12वीं तक की कक्षावार विद्यार्थियों की संख्या देनी होगी। वहीं कॉलेज में सभी कक्षाओं के सामान्य जाति, पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक और विकलांग छात्र-छात्राओं की संख्या निर्धारित फोरमेट में भरनी होगी। सभी प्रधानाचार्यों को यह सभी सूचना कॉलेज के नाम के साथ दिए गए फोरमेट में ध्यानपूर्वक भरते हुए डीआईओएस कार्यालय में 20 जुलाई तक हर हाल में जमा करानी होगी। लापरवाही बरतने वाले स्कूल, कॉलेजों के प्रधानाचार्यों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें